Sunday, October 25, 2026
Home National जानिए कौन थीं अजित पवार के विमान को उड़ाने वाली लेडी पायलट...

जानिए कौन थीं अजित पवार के विमान को उड़ाने वाली लेडी पायलट शांभवी पाठक

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती में प्लेन क्रैश होने के कारण देहांत हो गया। मिली जानकारी मुताबक प्लेन की पायलट कैप्टन शांभवी पाठक थी। शांभवी कैप्टन सुमित कपूर इस वीएसआर वेंचर्स के लीयरजेट 45 (VT-SSK) का संचालन कर रही थीं। कैप्टन शांभवी पाठक चार सालों से इस कंपनी से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से विमानन की पढ़ाई की और बाद में 2018 से 2019 के बीच न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी में उड़ान प्रशिक्षण प्राप्त किया। शांभवी ने वायुसेना बाल भारती स्कूल में पढ़ाई की, जहां उन्होंने 2018 में अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की। उन्होंने न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी में कठिन कॉमर्शियल ट्रेनिंग पूरी की।

Advertisements

शांभवी को 2018 से 2019 के बीच न्यूजीलैंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (NZ CAA) और भारत में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से कामर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) हासिल किया। शांभवी ने फिर मुंबई विश्वविद्यालय से वैमानिकी, विमानन और अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में स्नातक 2022 में पूरा किया। उन्होंने फ्रोजन एटीपीएल (एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस) प्राप्त किया। उन्होंने मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब में सहायक उड़ान ट्रेनर के तौर पर कार्य किया, जहां उनके पास उड़ान प्रशिक्षक रेटिंग (ए) थी। विमान हादसे में शांभवी पाठक, अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here