Saturday, October 10, 2026
Home Jammu & Kashmir शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, लश्कर के तीन आतंकी ढेर

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, लश्कर के तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह मुठभेड़ शुकरू केलर इलाके में हुई, जहां आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों की घेराबंदी के दौरान छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 2-3 आतंकियों को घेर लिया है।

Advertisements

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तगड़ी मुठभेड़ जारी है जिसमें 1 आतंकी को ढ़ेर कर दिया गया है। फिर कुछ ही देर बाद दो और आतंकी ढेर कर दिए गए। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला। असलहे मिले हैं और कई गुप्त दस्तावेज भी बरामद हुए है। आतंकी लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े थे। अधिकारियों ने बताया कि अभी ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा क्योंकि इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की सूचना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here