
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ रात में शुरू हुई थी।

सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्होंने दक्षिण कश्मीर जिले के अखल के वन क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।












