Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur दुकानदारों की समस्याओं को लेकर विधायक ने बीबीएमबी के चीफ से की...

दुकानदारों की समस्याओं को लेकर विधायक ने बीबीएमबी के चीफ से की मुलाकात

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-प्रवीन सोहल। अगस्त बी बी एम बी प्रशासन द्वारा बैरियर स्थित दुकानों पर जो पीला पंजा चलाया गया। उसे लेकर आज एक डेपुटेशन विधायक जंगीलाल महाजन की अध्यक्षता में बी बी एम बी चीफ से मिले। इससे पहले बैरियर अड्डे पर विधायक जांगीलाल महाजन ने दुकानदारों की समस्याएं सुनी अपने प्रिय नेता को सामने देखकर दुकानदारों की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने जंगीलाल महाजन जिंदाबाद के नारे लगाकर स्वागत किया गया। सभी दुकानदारों ने उनसे अपनी अपनी समस्याएं कही उन्होंने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि यह दुकाने बीबीएमबी प्रशासन द्वारा दुकानदारों को किराए पर दी जा सके, क्योंकि वह भी नहीं चाहते कि उनके क्षेत्र के दुकानदार बेरोजगार हो जाए।

Advertisements

इस मौके पर सुशील पिंकी अजय कमल सेठू भी हाजिर रहे। सभी नए दुकानदारों को दिलासा दिया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान होगा। दुकानदारों ने दुखी मन से बताया कि अगर यहां से उनको उठा दिया गया तो इस बुढ़ापे में वह कहां जाएंगे और पूरा अड्डा भी सुनसान हो जाएगा। जो की एक खतरे की बड़ी घंटी होगी दुकानदारों के दुख सुनने के बाद विधायक जंगीलाल महाजन बीबीएमबी के से मिलने उनके ऑफिस गए। उन्होंने वहां बातचीत की और कहा कि जैसा उन्होंने बताया है वैसे ही काम करके वह कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो। उन्होंने लोगों को मिलजुल कर रहने की अपील की इस मौके पर शशि मेहता प्रवीण कुमार काका ,शमी कंवर , विकेश विकी,सुरेश कुमार सरपंच बलविंदर निक्का सरपंच ,अशोक कुमार ,हरीश कुमार ज्योति लाल ,शिव कुमार , कमलजीत , शादी लाल, विजय,दीपक खुराना, संजीव कुमार, अमरीका,इत्यादि दुकानदारो ने अपना मांग पत्र दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here