किसान भाईयों को गुमराह कर रहे हैं कांग्रेसी व अन्य राजनैतिक दल: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भोले-भाले किसान भाईयों को कांग्रेस व अन्य राजनैतिक दल कृषि बिलों के संबंध में भ्रमित कर उनको गुमराह कर रहे हैं। खन्ना ने कृषि बिलों को किसान हित में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सदैव देश के जवान और किसान के हितों का ध्यान पहल के आधार पर रखा है। खन्ना ने किसान भाईयों में कृषि बिलों को लेकर पनप रहे भ्रमों को दूर करने के लिए बताया कि एम.एस.पी. सिस्टम जारी हौ और जारी ही रहेगा। ए.पी.एम.सी. मंडियां कायम रहेंगी। ए.पी.एम.सी. मंडियां इस कानून परिधि से बाहर हैं। खन्ना ने किसानों में जमीन के एग्रीमैंट संबंधी फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए बताया कि एग्रीमैंट फसलों के लिए होगा न कि जमीन के लिए. सेल लीज और गिरवी समेत जमीन के किसी भी प्रकार के हस्तांतरण का करार नहीं होगा। परिस्थिति चाहे जो भी हो, किसानों की जमीन सुरक्षित है। फार्मिंग एग्रीमैंट में कृषि उपज का खरीद मूल्य दर्ज किया जाएगा। किसानों का भुगतान तय समय सीमा के भीतर करना होगा, अन्यथा कानूनी कारवाई के साथ साथ जुर्माना भी होगा। किसान किसी भी समय बगैर जुर्माने के कांट्रैक्ट को खत्म कर सकते हैं। कई राज्यों ने कांट्रैक्ट फार्मिंग की मनजूरी दे रखी है तथा कई राज्यों में कांट्रैक्ट फार्मिंग के कानून भी हैं।

Advertisements

खन्ना ने किसान भाईयों की इस शिकायत कि कृषि बिलों के संबंध में उनसे कोई सलाह मश्वरा या चर्चा नहीं की गई, को दूर करने के लिए बताया कि इस मुद्दे पर दो दशकों तक विचार विमर्श हुआ है। वर्ष 2000 में शंकरलाल गुरू कमेटी से इसकी शुरू आत हुई थी। उसके बाद 2003 में मॉडल ए.पी.एम.सी. एक्ट 2007 के ए.पी.एम.सी. नियमों, 2010 में हरियाणा, पंजाब, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों की समिति व 2013 में 10 राज्यों के कृषि मंत्रियों की संस्तुति, 2017 का मॉडल ए.पी.एल.एम. एक्ट और आखिरकार 2020 में संसद द्वारा इन कानूनों को मनजूरी दी गई है। खन्ना ने कहा कि भाजपा ने सदैव किसानों के हितों की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब जब केन्द्र में आई है, भाजपा ने किसानों तथा कृषि का विकास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान क्रै डिट कार्ड शुरू किया था जिससे किसानों को बीज तथा खाद खरीदने के लिए सोचना नहीं पड़ा। लाईनों में खड़े होकर यूरिया लेने की समस्या को दूर करने हेतु नीम कोटिड यूरिया मुहैय्या करवाया। फसलों के बीमे सहित किसान सम्मान निधी स्कीम तथा एम.एस.पी. तय करने का फार्मूला लाकर किसानों को लाभ पहुंचाया है।
श्री खन्ना ने किसान भाईयों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं तथा अपने भ्रम दूर करने हेतु केन्द्र सरकार से बात कर अपने शक को दूर करें। खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार किसान हितैषी सरकार है जिसने सदैव कृषि को मजबूती प्रदान करने के प्रयास किए हैं और आगे भी करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here