Saturday, October 24, 2026
Home Education परीक्षा केंद्र बदलने का मौका देगा सीबीएसई

परीक्षा केंद्र बदलने का मौका देगा सीबीएसई

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सीबीएसई ने 20 अक्तूबर, बुधवार को टर्म 1 परीक्षा के संबंध में एक जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के लिए आयोजित होने वाली टर्म वन की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी चेंज करने का मौका दिया है। इसके तहत स्टूडेंट्स अब अपने सुविधा के मुताबिक परीक्षा केंद्र का चुनाव कर सकते हैं। बोर्ड ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। सीबीएसई ने नोटिफिकेशन में कहा कि, यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि यह देखा गया है कि कई छात्र अभी भी अपने स्कूल के शहर में नहीं हैं, जहां उन्होंने प्रवेश लिया था, वे कहीं और रह रहे हैं। इसलिए इन स्टूडेंट्स को सीबीएसई जल्द ही परीक्षा केंद्र के शहर को बदलने का मौका देगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here