Saturday, October 24, 2026
Home Education जेम्स स्कूल के 16 छात्रों का लॉनटेनिस में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में...

जेम्स स्कूल के 16 छात्रों का लॉनटेनिस में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल के सुदृड नेतृत्व आधीन संचालित जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर के 30 छात्रों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisements

होशियारपुर के टांडा कसबा में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग के लडके व लड़कियों ने पहला स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक व ट्रॉफी हासिल की।वहीं अंडर 17 वर्ग में लड़कियों ने पहला स्थान प्राप्त किया तथा अंडर 17 वर्ग में लड़कों ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 19 वर्ग में लड़कियों ने प्रथम स्थान व लड़कों ने दूसरा स्थान पाया।

स्कूल प्रिंसिपल संगीता निसतंद्र जी ने सभी छात्रों के शानदार प्रदर्शन की पृशंसा की व खिलाड़ीयो को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगामी राज्यस्तरीय खेलों के लिए पूरे मन से तैयारी करने की सलाह दी। प्रिंसिपल मैडम ने बताया कि सभी छात्रों ने कड़ी मेहनत के दम पर .शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय मुकाबलों में अपनी जगह बनाई।

इस  मौके पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल तथा सी ई ओ राघव वासल  ने बताया  कि  वासल एजुकेशन के सभी  स्कूलों मैं हर तरह के खेलो को  प्रोत्साहन देने के लिए छात्रों को सब तरह की सुविधाएं दी जाती है व सब खेलो के फुल टाईम कोच भी छात्रों के उपल्बध रहते हैं। संजीव वासल ने कहा की छात्रों के उम्दा प्रदर्शन के कारण ही उन्हें राज्यस्तरीय मुकाबलों में खेलने को अवसर मिल रहा है व उन्होने सभी चयनित छात्र खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं प्रदान की।                                  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here