
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा मोहल्ला सुंदर नगर होशियारपुर में तीन दिवसीय श्री शिव कथा का आयोजन किया गया। पहले दिन आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री मीमांसा भारती जी ने कहा कि भगवान शिव की कथा मानव जीवन को नई दिशा देती है। मनुष्य को आनंद प्राप्ति के लिए एक शर्त है कि केवल श्रवण ही काफी नहीं है। इसे सुनने के बाद मनन किया जाता है, तभी सार की खोज कर मोक्ष के द्वार खोले जा सकते हैं।साध्वी जी ने कहा कि भगवान शिव के अनेक नाम हैं। लेकिन शिव नाम प्रेरणा देता है। शिव नाम कल्याण और त्याग की भावना से प्रेरित है। भगवान शिव की हर लीला कल्याणकारी है और हमें भी कल्याण और त्याग की प्रेरणा देती है। समाज या विश्व में आज तक यदि कोई सफल क्रांति हुई है तो वह त्याग के कल्याणकारी विचार पर आधारित है।विवेकानंद के त्यागपूर्ण जीवन के कारण ही आध्यात्मिक क्रांति का प्रारंभ हुआ। चौदह वर्ष के वनवास के दौरान श्री राम जी के बलिदान के कारण राम राज की स्थापना हुई।

साध्वी जी ने बताया कि मनुष्य जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जीवन में एक पूर्ण सद्गुरु की आवश्यकता है जो आत्मा का परमात्मा के साथ मिलन करवा कर जीवन को सफल बनाते हैं। और एक मनुष्य यदि आंतरिक उत्थान के लिए जीवन का वास्तविक तत्व यानी ब्रह्म ज्ञान प्राप्त करना चाहता है, तो एक सच्चे सतगुरु की शरण में जाना होगा। वह हमारा दिव्य नेत्र खोलकर हमें ब्रह्मधाम तक ले जा सकते हैं । जहां मुक्ति और आनंद का साम्राज्य है जो पूर्ण गुरु की कृपा से ही प्राप्त होता है।
शिव कथा के दौरान साध्वी रणे भारती जी,साध्वी राजविद्या भारती जी द्वारा शिवमय भजन गाए गए। कथा को श्री आरती के साथ विश्राम दिया गया। आरती में विशेष रूप में साध्वी अंजली भारती जी,साध्वी रेणु भारती जी, संदीप कुमार( विभाग शारीरिक प्रमुख), रवित डडवाल( प्रचारक), डा. दलीप परिवार सहित,पंडित अनूप भारद्वाज,राजीव महाजन, माना,राजविंदर,रामेश्वर,राजा राम पंडित परिवार सहित,आनंद कुमार,रामदेव,शाम ठेकेदार,सोनू , रणजीत,रघु ,नारायण टेलर,गुरु कृपा ज्वैलर्स, ओम प्रकाश टेलर,शोभा,कृष्ण,और भारी मात्रा में श्रद्धालुगण मौजूद थे।












