Sunday, October 25, 2026
Home Himachal घमंडिया इंडी गठबंधन के नेता या तो बेल पर हैं या जेल...

घमंडिया इंडी गठबंधन के नेता या तो बेल पर हैं या जेल में हैं: नड्डा

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। किन्नौर जिले के शोल्टू में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। ये सब भ्रष्टाचारी हैं, राहुल, सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल बेल पर हैं। घमंडिया इंडी गठबंधन के नेता या तो बेल पर हैं या जेल में हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी, लेकिन मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था आज पांचवें नंबर पर आ गई है।

Advertisements

अब तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल के गांवों को जोड़ने के लिए 17 हजार किलोमीटर लंबी सड़कें बनाईं। मोदी सरकार ने गरीबों के लिए चार करोड़ घर बनाए है और अगले पांच साल में तीन करोड़ और घर बनेंगे का दावा किया। उन्होंने कहा कि बिजली का बिल जीरो किया जाएगा और 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए।

11 करोड़ घरों तक हर घर जल योजना के तहत पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है। आयुष्मान में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हर साल पांच लाख रुपये का लाभ दिया जा रहा है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एसटी आरक्षण पर डाका डालना चाहती है और धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस मुस्लिम भाइयों को आरक्षण देना चाहती है।

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में उमंग, हिम्मत, उत्साह की अलख जगाई है। पहले जाति, धर्म और इलाके के नाम पर वोट पड़ते थे, अब काम के रिपोर्ट कार्ड पर ही लोग वोट करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here