संस्कृति पर आघात है गऊ हत्या, आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार: सुन्दर शाम अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने टांडा में गऊ हत्या किए जाने की घटना को भारतीय संस्कृति पर आघात बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि यह महज एक घटना नहीं बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे की सोची समझी साजिश भी हो सकती है, इसलिए पुलिस को चाहिए कि वह इस मामले की गहनता से जांच करके आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। श्री अरोड़ा ने कहा कि गऊ माता को भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान है और इसे माता दर्जा दिया गया है। इसलिए कोई भी भारतीय इनकी यह दशा नहीं देख सकता और समाज के हर वर्ग में इस घटना को लेकर रोष है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना भविष्य में न हो इसकी तरफ भी सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है।

Advertisements

उन्होंने जालंधर में भी गायों एवं गौधन के कटे हुए सिर मिलने पर भी दुख व्यक्त किया। श्री अरोड़ा ने कहा कि इस घटनाओं के पीछे जो भी हो उसे सबके सामने लाया जाना चाहिए और सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, शादी लाल, गुरदीप कटोच, पार्षद अशोक मेहरा, गुलशन राय आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here