पंजाब में अब एक विधायक को एक ही पैंशन मिलेगी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में अब एक विधायक को एक ही बार पैंशन मिलेगी, चाहे वह कितनी ही बार चुनाव जीता हो। भगवंत मान सरकार का यह फैसला लागू होने से कई-कई पैंशनें ले रहे राजनेताओं को झटका लगेगा।

Advertisements

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह जानकारी दी। मान ने कहा कि जब विधायक सेवा के नाम पर राजनीति में आते हैं तो फिर लाखों की पैंशन देना जायज नहीं है। मान ने कहा कि विधायक ही नहीं बल्कि उनके परिवारों को मिल रही पैंशन को भी रिवाइज किया जाएगा। मान ने कहा कि आने वाले दिनों में इसके बारे में विस्तृत जानकारी दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारे विधायक हाथ जोडक़र लोगों से वोट मांगते हैं। कई राज नहीं सेवा की बात कहते हैं। हैरानी की बात यह है कि बहुत से विधायकों को हारने के बाद साढ़े 3 लाख से सवा 5 लाख तक पैंशन मिलती है। खजाने पर करोड़ों रुपए का बोझ पड़ता है। कई ऐसे हैं, जो सांसद और विधायक दोनों की पैंशन ले रहे हैं।
अब विधायक चाहे 2 बार जीते या 7 बार, उसे पैंशन सिर्फ एक ही टर्म की मिलेगी। इसके साथ ही पेंशन से जो करोड़ों रुपया बचेगा, उसे लोगों की भलाई पर खर्च किया जाएगा। कई विधायकों की फैमिली पैंशन भी बहुत ज्यादा हैं, उन्हें भी कम किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here