गिरीश ओहरी सर्वसम्मति से पी.एम.आर.ए. के प्रधान नियुक्त

girish-ohri-president-pmra-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब मैडीकल रीप्रीजैंटेटिव एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति के साथ गिरीश ओहरी को प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर अजय मेहता को लगातार 11 बार निर्विरोध सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा गुरनीत सिंह उपाध्यक्ष, जगदीप सिंह संयुक्त सचिव व पारस कुमार कोषाध्यक्ष को चुना गया। यह चुनाव प्रक्रिया स्टेट ईकाई के उपाध्यक्ष रघुजीत डडवाल की देख-रेख में संपन्न हुई।

Advertisements

इस उपरांत नवनियुक्त प्रधान गिरीश ओहरी ने कहा कि वह हमेशा पी.एम.आर.ए. की भलाई में आगे रहेंगे और पहले की तरह लोग भलाई के कार्य में हिस्सा लेते रहेंगे। इस अवसर पर चुने गए सचिव अजय मेहता ने सभी को मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बलराम पराशर, कुलवंत सिंह, भारत भूषण शर्मा, यशपाल राखड़ा, अरविन्द शर्मा, मानव कपूर, अजीत सिंह, अतुल, संदीप चौधरी, दिनेश ठाकुर, पंकज शर्मा, दिनेश नारग, हितेश बांसल, मुनीश दुगल, प्रवीण कुमार, माइकल डडवाल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here