2007 बैंच के आई.पी.एस.अधिकारी ऐस.भूपती ने डी.आई.जी.जलंधर रेंज के तौर पर पद संभला

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़)। 2007 बैंच के आई.पी.एस.अधिकारी एस.भूपती ने जालंधर रेंज के डी.आई.जी.के तौर पर पद सँभालते कहा कि पुलिस के साथ लोगों का तालमेल और अमन -कानून को बरकरार रखना उनकी प्राथमिकता होंगी। स्थानीय नई बारांदरी में पद संभालने उपरांत उन्होंने डी.आई.जी. दफ़्तर के आधिकारियों और स्टाफ के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुलिस -पब्लिक की मज़बूती और साईबर क्राइम कंट्रोल के लिए कदम उठाने में भी ओर तेज़ी लाई जायेगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जुर्म की रोकथाम और ग़ैर सामाजिक गतिविधियों पर भी पूरी नज़र रखी जायेगी ,जिससे असरदार ढंग के साथ जुर्म को रोका जा सके। बता दे कि डी.आई.जी. एस.भूपती इससे पहले डी.आई.जी.प्रसोनल, डी.आई.जी. मुख्य मंत्री सक्यूरटी, ए.आई.जी. विजीलैंस ब्यूरो पंजाब, ऐस.ऐस.पी. पटियाला, ऐस.ऐस.पी. मोगा और ऐस.ऐस.पी. खन्ना के तौर पर सेवाए निभाने के इलावा डी.सी.पी. लुधियाना, ऐस.पी.काऊंटर इंटेलिजेंस अमृतसर और ए.सी.पी. जालंधर भी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here