Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh कौशल विकास मिशन द्वारा कौशल प्रतियोगिताओं के 142 विजेताओं को किया सम्मानित

कौशल विकास मिशन द्वारा कौशल प्रतियोगिताओं के 142 विजेताओं को किया सम्मानित

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़): पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) द्वारा आज महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में राज्य कौशल प्रतियोगिताओं के 142 विजेताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित करवाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिव दिलीप कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया और उनको जीवन में और ऊँचे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सख़्त मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। डायरैक्टर जनरल रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण-कम-मिशन डायरैक्टर पंजाब कौशल विकास मिशन दीप्ति उप्पल ने बताया कि पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) ने अगस्त 2021 में अलग-अलग अत्याधुनिक संस्थानों में 49 ट्रेडों में कौशल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई थीं।

Advertisements

इन 142 उम्मीदवारों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं के रूप में चुना गया था, जिनमें से प्रत्येक कौशल में शीर्ष के 2 उम्मीदवारों ने नवंबर 2021 में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 12 उम्मीदवारों ने 11 कौशल जैसे कि कंक्रीट कंस्ट्रकशन, एम.सी.ए.डी, सूचना नेटवर्क केबलिंग, कारपेंटरी, ग्राफिक डिज़ाइन टेक्रालॉजी, पेंटिंग और डैकोरेटिंग, प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग, रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन, इंडस्ट्री 4.0 और वॉल एंड फ्लोर टाईलिंग में 12 पदक जीतकर राज्य का नाम रौशन किया।

क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिताओं के इन 12 विजेताओं ने जनवरी, 2022 में नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 8 उम्मीदवारों ने 6 कौशल जैसे कंक्रीट कंस्ट्रकशन, कारपेंटरी, सूचना नेटवर्क केबलिंग, इंडस्ट्री 4.0, प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग, और वॉल एंड फ्लोर टाईलिंग में पदक जीते। अतिरिक्त मिशन डायरैक्टर राजेश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं के आठ विजेताओं को अक्तूबर, 2022 में शंघायी (चीन) में होने वाले विश्व कौशल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्टेट ऐंगेजमैंट अफ़सर, एन.एस.डी.सी. रजत भटनागर ने कहा कि एन.एस.डी.सी. ऐसे समागमों और कौशल विकास के और सभी प्रोजेक्टों के आयोजन के लिए पी.एस.डी.एम के साथ मिलकर काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here