जालंधर डीसी आफिस में कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल ली वापस

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। जालंधर डीसी आफिस में कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। कर्मचारियों ने हड़ताल डीसी के आदेश पर कर्मचारियों को बंदी बनाने वालों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद वापस ली है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आज जो डीएसपी आफिस शाहकोट के बाहर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था उसे भी रद कर दिया गया है। सभी कर्मचारी दफ्तरों में लौट आए हैं।बता दें कि कर्मचारियों ने पहले हड़ताल का फैसला मंगलवार को शाहकोट में स्टाफ को बंदी बनाकर उनके साथ हुई बदसलूकी के विरोध में लिया था। कर्मचारियों ने डीसी से मांग की थी कि बदसलूकी करने वाले संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

Advertisements

डीसी ने पिछले कल ही कर्मचारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दे दिया था।कर्मचारी यूनियन के प्रधान पवन कुमार ने कहा कि शाहकोट में एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में आकर जहां स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया, उनके साथ बहसबाजी की, वहीं उन्हें दफ्तर में बंदी बनाकर भी रखा। जब से नई सरकार आई है, दफ्तरों में खौफ, दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई भी उठता है औऱ सरकारी दफ्तरों में जाकर किसी को भी धमकाना शुरू कर देता है।डीसी के आदेश पर शाहकोट पुलिस ने जॉइंट प्लेटफार्म आफ नेशनल लेवल एग्रीकल्चर एडं रुरल वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन के कामरेड चरणजीत सिंह और ज्ञान सैदपुरी और एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। तीनों पुलिस ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने और परिसर में घुसकर बंदी बनाने का भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 506, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here