
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। लेफ्टिनेंट बनने पर अंकेश चौहान को किया सम्मानित टौणी देवी। भारतीय सेवा में हाल ही में लेफ्टिनेंट बने अंकेश चौहान को उनके घर जाकर लोग बधाइयां दे रहे हैं तथा सम्मानित किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर तथा ग्राम पंचायत टपरे के प्रधान दिवान चंद्र उन्हें सम्मानित किया। टौणी देवी के झोखर गांव के अंकेश चौहान हाल ही में लेफ्टिनेंट बनकर घर पहुंचे हैं तथा परिजनों व ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।












