
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। जालंधर के थाना मकसूदा के अंतर्गत आते राओवाली के पास हाईवे पर एक कार तथा आर्मी की गाड़ी में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी की आर्मी वाले गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी को कट मारा जिसके चलते एक खोखा और मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना की सूचना थाना मकसूदा की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। दोनों गाड़ियों को थाना मकसूदा लेकर जाया जा रहा है। कर चालक का कहना है कि वह इंडिकेटर देकर गाड़ी को मोड़ रहा था की इतने में आर्मी की तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में बड़ी मुश्किल से उसकी जान बची है परंतु गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।












