पूर्व सीएम बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, पुलिस ने मिटाए, शुरू की जांच

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में एक बार फिर से खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। 29 अगस्त को भगवंत मान के आने से पहले यह लिखा हुआ पाया गया है। इतना ही नहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो के चेहरे पर भी लाल निशान लगे मिले हैं और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह की प्रतिमा के ऊपर लगे ग्लास पर भी खालिस्तानी नारे लिखे गए हुए हैं।

Advertisements

आपको बता दें की खेला वतन पंजाब दिया का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री पंजाब भगवान सिंह मान कल जालंधर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम पहुंच रहे हैं। उसके आने से पहले ही खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन लिख शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here