Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh दिव्यांग विद्यार्थी प्रीमैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप स्कीम का अधिक...

दिव्यांग विद्यार्थी प्रीमैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप स्कीम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं: हरजोत बैंस

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले दिव्यांग विद्यार्थियों से अपील की कि वह प्रीमैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप स्कीम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। स. बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा को प्रमुख प्राथमिकता दी है और वह चाहते हैं कि राज्य का कोई भी बच्चा मानक शिक्षा हासिल करने से वंचित ना रहे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब के सहयोग से चलाई जा रही इन स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन का काम 20 जुलाई, 2022 से शुरू हो चुका है।

Advertisements

प्रीमैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख़ 30 सितम्बर 2022 है, जबकि पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप स्कीम ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख़ 31 अक्टूबर 2022 है। हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को आदेश दिए कि दिव्याग विद्यार्थियों की प्रीमैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप स्कीम सम्बन्धी अधिक से अधिक जागरूक किया जाए और रजिस्ट्रेशन करवाई जाए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here