बरेटा के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 167.41 लाख रुपए खर्च किए जाएंगेः डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों की भलाई के लिए बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्नशील है। इस दिशा में कदम उठाते हुये स्थानीय निकाय मंत्री, डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से बरेटा के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 167.71 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इन कामों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और ज्यादा जानकारी देते हुये डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि बरेटा में साफ़ सफ़ाई और अन्य काम सही ढंग से पूरा करने के लिए मज़दूरों की सेवाएं ली जायेगी। इसके इलावा अलग-अलग स्थानों पर पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण और रिपेयर की जायेगी। इसी तरह अलग-अलग स्थानों पर प्री-कासट सीमेंट की पाईपें एन.पी.-2 लगाई जाएंगी और अन्य अलग-अलग तरह के काम किये जाएंगे।
डॉ. निज्जर ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री, पंजाब, भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना है। इसलिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में गुणवत्ता लाई जाये और नियमों की सख़्ती से पालना यकीनी बनाई जाये।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here