Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur पौधारोपण कर मनाया अप्रैल कूल दिवस

पौधारोपण कर मनाया अप्रैल कूल दिवस

माहिलपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल माहिलपुर में 1 अप्रैल फूल दिवस को पौधे लगाकर अप्रैल कूल दिवस के तौर पर मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ तथा छात्रों ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए ओर पर्यावरण को साफ-सुधरा रखने का प्रण किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने कहा कि आज का दिन पूरे विश्व में हंसी-मजाक के रुप में मनाया जाता है। लोग एक-दूसरे को मूर्ख बनाने की कोशिश करते है।

Advertisements

लेकिन सेंट सोल्जर के छात्रों ने एक अलग पहल करते हुए पौधारोपण कर अप्रैल फूल दिवस को अप्रैल कूल दिवस के रुप में मनाया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के मद्देनजर हम सब की कोशिश होनी चाहिए कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस अवसर पर समूह टीचिंग स्टाफ तथा नान-टीचिंग स्टाफ ने सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here