भाजपा जिले के 12 मंडलो का विस्तार कर एक-एक मंडल को 40 से 50 बूथों की जिम्मेदारी देगी: राजेश पासी  

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। 2024 के लोकसभा चनावों से पहले भाजपा बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश शुरू कर चुकी है।दरअसल,कपूरथला भाजपा में पूर्व में 12 मंडल है, लेकिन हाल ही में संगठन संरचना में बदलाव करते हुए उन मंडलों को विभक्त कर नए मंडल बनाये जा रहे,जिसके तहत एक एक मंडल को 40 से 50 बूथों की जिम्मेदारी दी जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा के जिला प्रधान राजेश पासी ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के साथ हुई बातचीत में उन्होंने भाजपा को मजबूती प्रदान और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतिओ को घर घर तक पहुँचाने और मंडलो का विस्तार करने के निर्देश दिए है।

Advertisements

राजेश पासी ने बताया कि जल्द ही जिले के 12 मंडलो का विस्तार करते हुए एक एक मंडल को 40 से 50 बूथों की जिम्मेदारी दी जाएगी।पासी ने बताया कि कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके विचार जाने और भविष्य में किस प्रकार बूथ को मजबूत किया जाए इस बारे में अपने विचार किया जायेगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी देकर प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया जायेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में अभी से तैयार रहने की बात कही।राजेश पासी ने कहा कि कहा कि,आज अपनी विकासात्मक सोच एवं मिलनसार व्यक्तित्व से पीएम नरेंद्र मोदी ग्लोबल लीडर बन गए हैं।जिससे देश वैश्विक स्तर पर काफी मजबूत हुआ है।

यह स्थिति भारत को विश्व गुरु फिर से बनाने की राह आसान कर रही है।साथ ही पासी ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आहावान करते कहा कि भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचार कर आम जनता को लाभ पहुंचना है।पासी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जिताने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर अभी से काम करने की जरूरत है और इसके लिए अभी से ही गां-गांव मे संगठन को मजबूत करना है।पासी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है और इस बार लोकसभा की १३ सीटों पर कमल खिलाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here