एसजीपीसी श्री अमृतसर साहिब के सदस्य रविंदर चक्क की माता कुलवंत कौर पंचतत्व में हुईं विलीन

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: शर्मा। एसजीपीसी श्री अमृतसर साहिब के सदस्य एवं श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन रविंदर सिंह चक्क की माता कुलवंत कौर के निधन पर पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया है। वह 90 साल के थे। उन्होंने रविवार दोपहर जालंधर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस लीं। उन्हें अचानक बीमार होने पर कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। आज सोमवार दोपहर 1 बजे चक्क अल्लाह बख्श मुकेरियां के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे चेयरमैन रविंदर सिंह चक्क व दोनों पोतों बिक्रम सिंह चक्क और हरमनजीत सिंह चक्क ने दी।

Advertisements

भारी संख्या में उपस्थित धार्मिक, राजनीतिक, समाजिक व शिक्षा जगत आदि के लोगों ने नम आंखों से माता कुलवंत कौर को अंतिम विदाई दी। माता कुलवंत कौर की आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग व अंतिम अरदास 10 जनवरी को होगी। चैयरमैन रविंदर सिंह चक्क से शोक व्यक्त करते हुए संत सर्वजीत सिंह डेरा मेहंदीपुर, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज प्रोफेसर जी एस मुल्तानी, एसजीपीसी के सदस्य तारा सिंह, सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां अकाली नेता, सर्वजोत सिंह साबी अकाली नेता, अरविंदर सिंह रसूलपुर अकाली नेता, तरसेम मन्हास जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, पूर्व विधायिका कांग्रेस इंदु वाला, भाई अमरीक सिंह लतीफपुर ने कहा कि एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है।

माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। देहांत से परिवार को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करें। इस मौके जसविंदर सिंह बिट्टू अकाली नेता, सुरजीत सिंह भट्टियां, गुरजिंदर सिंह चक्क, सतपाल सिंह, कृपाल सिंह गेरा सीनियर भाजपा नेता, बलजीत सिंह छन्नी नंद सिंह, सौदागर सिंह चनौर, आसा सिंह कोलियां, डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क, प्रिंसिपल गुरुदयाल सिंह, बलविंदर सिंह बिंदा,चीफ निर्मल सिंह टांडा रामसहाय,भूपिंदर सिंह टोनी,राजेश रत्तू, इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, रणधीर सिंह पठानकोट, एडवोकेट राज गुरजिंदर सिंह, सतनाम सिंह धामियां, महंत सुनील कुमार, हरजीत सिंह लवली, संतोष सिंह डॉलोवाल हरदयाल सिंह हिजातपुर लखविंदर सिंह टिम्मी, मोहन सिंह आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here