Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal कभी मित्रों तो कभी परिवार को खुश करने में लगे हैं सीएम:...

कभी मित्रों तो कभी परिवार को खुश करने में लगे हैं सीएम: राजेंद्र राणा

हमीरपुर , (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश कुमारी को देहरा से कांग्रेस टिकट दिए जाने पर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने तंज कसा है।  राजेंद्र राणा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए विकास और प्रदेश की जनता के हित सर्वोपरि नहीं है बल्कि उनका एकमात्र एजेंडा मित्रों व परिवार को तरजीह देना रहा है।  यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे बंद पड़े हैं। लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ और सिर्फ अपने मित्रों  और अपने परिवार का कल्याण सुनिश्चित करने में लगे हैं। 

Advertisements

राजेंद्र राणा ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री प्रदेश का खजाना खाली होने का आए दिन राग अलाप रहे हैं और दूसरी तरफ अपने मित्रों पर प्रदेश का खजाना लूटा रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह अपने मित्रों के साथ-साथ अपने ही परिवार के कल्याण में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के  कुशासन में जनता त्राहि त्राहि  कर रही है लेकिन मुख्यमंत्री, उनके मित्र और परिवार चैन की बंसी बजा रहा है। जनता के दुख दर्द से इन सब का कोई लेना देना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here