Thursday, October 8, 2026
Home Crime आईजीएमसी शिमला में डाक्टर ने मरीज को पीटा, हुआ हंगामा

आईजीएमसी शिमला में डाक्टर ने मरीज को पीटा, हुआ हंगामा

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। आईजीएमसी शिमला के श्वास रोग विभाग में मरीज के साथ डाक्टर द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में मरीज के नाक से खून निकला है। वहीं, घटना के बाद मरीज भड़क गए हैं और डॉक्टर की बर्खास्तगी की मांग की जा रही है। मरीज का नाम अर्जुन बताया जा रहा है जो कि इलाज के लिए अस्पताल आया था। परिजनों का आरोप है की डॉक्टर ने तू-तड़ाक कर बात शुरू की, जिसके बाद डॉक्टर मरीज के साथ मारपीट पर उतर गया। वीडियो में साफ देखा जा सकती है कि डॉक्टर मरीज में मुंह पर घूंसे मार रहा है। आईजीएमसी अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिमला के कुपवी के रहने वाले एक निजी अकादमी में पढ़ाने वाले मरीज के साथ मारपीट की गई है। वह आईजीएमसी में एंडोस्कॉपी करवाने आए थे।

Advertisements

परिजनों ने आरोपी डॉक्टर और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की है। बताया जा रहा है कि मरीज एंडोस्कॉपी करवाने आया था तो डॉक्टर ने उन्हें कुछ देर के लिए बेड पर आराम करने के लिए कहा था। इस दौरान जब वह खाली पड़े बेड पर सो रहे तो मास्क पहन कर एक डॉक्टर आया और बदतमीजी करने लगा। इस पर मरीज के तीमारदारों ने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें यहां आराम करने के लिए कहा है। लेकिन डॉक्टर ने आपा खोते हुए बदतमीजी की और मारपीट की। हालांकि, दूसरी तरफ से मरीज ने बचाव में लात मारी थी। डॉक्टर ने मरीज के चेहरे पर इतने मुक्के मारे कि मरीज के नाक से खून निकल गया। घटना के बाद जब परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here