Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal जितनी लीड मुझे दी उससे अधिक मतों से आशीष को जिताएं: अनुराग...

जितनी लीड मुझे दी उससे अधिक मतों से आशीष को जिताएं: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर, (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा ।  पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर एक विशाल जनसभा को संबोधित कर हमीरपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  आशीष शर्मा को विजयी बनाने का आवाहन किया।  अनुराग  ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। कांग्रेस ने प्रदेश पर उपचुनाव थोप कर प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ किया है।  आशीष शर्मा  को हमारे शीर्ष नेतृत्व ने हमीरपुर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है, और हमारे पास यहाँ कमल खिलाने का फिर अवसर आया है।

Advertisements

 अनुराग ठाकुर ने  हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से उन्हें लगातार पांचवी बार सांसद बनाने हेतु जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा, “मैं हमीरपुर लोकसभा में फिर कमल खिलाने, मुझे लगातार 5 वीं बार सांसद बनाने, देश में एनडीए की सरकार बनाने व मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मेरे संसदीय क्षेत्र की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here