मनप्रीत बादल के इस्तीफे के रूप में तुरंत आया भारत जोड़ो यात्रा का नतीजा: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी पंजाब का दौरा करके हिमाचल में दाखिल  भी नहीं हुई है कि उसका असर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को तथा समुदायों  को जोड़ने की बात करके भारत जोड़ो यात्रा  निकाल रहे हैं, जबकि पूरे भारत में धर्मों  तथा समुदयों का आपसी मेल-मिलाप व  भाईचारा दुनिया के किसी भी अन्य देश से बेहतर है।  

Advertisements

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लिए भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा महत्वपूर्ण  है कि आपसी भाईचारे तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को अपनी पार्टी में लागू करके  कांग्रेस को टूटने से बचाएं।  उन्होंने कहा कि सरदार मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस व अकाली दल में  वरिष्ठ तथा प्रतिष्ठित नेता रहे हैं। भारत जोड़ों  यात्रा के दौरान ही उनका कांग्रेस छोड़ना साफ संदेश देता है कि पंजाब को कांग्रेस मुक्त होने में ज्यादा देरी नहीं है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here