नशेड़ी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से वारकर किया बुरी तरह घायल

मुकेरियां(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: शर्मा। मुकेरियां के गांव नौशहरा पत्तन में एक बेटे द्वारा मां के सर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर करके बुरी तरह घायल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि 50 वर्षीय महिला जोगिंदरो( भोली) जिसके पति जगीर मसीह की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। जोगिंदरो ने लोगों के घरों में काम कर अपने दोनों बेटों का पालन पोषण किया। उसके बड़े बेटे रोशन को नशे की लत लगी है ओर कोई काम भी नहीं करता जिसके चलते उसकी शादी भी नहीं हुई। वह अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगता, नहीं मिलने पर उससे मारपीट करता। हद तो तब हो गई जब आज शनिवार जब जोगिंदरो मेहनत मजदूरी करने के बाद अपने घर को वापस आ रही थी। करीब 10.30 बजे घर के नजदीक पहुंची तो उसका बेटा रोशन उससे पैसे मांगने लगा मना करने पर रोशन ने पास हवेली से कुल्हाड़ी उठाई और उसने अपनी मां के सर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

Advertisements

जिससे वह खून से लथपथ होकर गली में ही गिर गई और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर रोशन कुल्हाड़ी छोड़ कर भाग गया। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने पहुंचकर उसे उठाया इतने में छोटे बेटे जॉन के वहां पहुंचने पर उसने अपनी मां जोगिंदरो को लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल मुकेरियां लेकर आया जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर सरकारी अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया। जिसकी स्थिति गंभीर देखते हुए वहां से डाक्टर ने उसे अमृतसर किसी अस्पताल में रैफर कर दिया। पुलिस आरोपित पुत्र की तलाश में जुटी हुई है। जोगिंदरो का छोटा बेटा जोन अपनी पत्नी व मां जोगिंदरो के साथ रहता है और मेहनत मजदूरी का कार्य करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here