मोदी के नेतृत्व में बनेगा विकसित भारत: महेंद्र धर्माणी 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के संवाद केंद्र में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश का चुनाव है। सुरक्षित विकसित भारत के लिए मतदान का मन हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने बना रखा है। सुरक्षित भारत से तात्पर आंतरिक एवं बाह्य दोनों सुरक्षा से है। वर्ष 2047 तक भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने खुद लिया है और उसके लिए जो रोड मैप उनके ध्यान में है वह उन्होंने सबके साथ देश की जनता के साथ साझा भी किया है।

Advertisements

और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश का प्रत्येक नागरिक उनको अपना समर्थन दे रहा है जिसका प्रमाण हमें आने वाली चार जून को प्रत्यक्ष में ले जाएगा जब भारतीय जनता पार्टी अपना 400 पर का लक्ष्य हासिल कर लेगी। महेंद्र धर्मानी ने कहा कि एक समय वह था जब कांग्रेस की सरकारों के समय में छोटे से छोटा देश भी हमारे देश को आंख दिखाकर चला जाता था लेकिन आज का भारत वर्ष वैसा नहीं रहा है आज का भारत दूसरे देशों से जाकर युद्ध भूमि हो या फिर आपदा प्रभावित स्थान,  अपने नागरिकों को सकुशल सुरक्षित अपने घर वापस लाता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here