Thursday, October 22, 2026
Home Himachal राजेंद्र राणा के प्रयास सफल, 24.23 करोड़ की पेयजल योजना को नाबार्ड...

राजेंद्र राणा के प्रयास सफल, 24.23 करोड़ की पेयजल योजना को नाबार्ड से मिली मंजूरी

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के अथक प्रयासों के चलते पांच पंचायतों के लिए 24.23 करोड़ की पेयजल योजना को नाबार्ड से स्वीकृति मिल गई है, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा। राजेंद्र राणा ने अपने कार्यकाल के दौरान 2020-2021 में विधायक प्राथमिकता में इस योजना को डाल कर नाबार्ड को भिजवाया था। चबूतरा क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत को देखते हुए उन्होंने सबसे पहले तो जल शक्ति विभाग के माध्यम से जल शक्ति मिशन के तहत इस योजना की डीपीआर तैयार करवाई थी। हालांकि, इसे जल जीवन मिशन से स्वीकृति नहीं मिल सकी, लेकिन राजेंद्र राणा ने लगातार इस योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रयास जारी रखे और फिर इसे विधायक प्राथमिकता में डाल दिया था।

Advertisements

अब नाबार्ड द्वारा इसके लिए पैसा मंजूर करके  इसकी स्वीकृति की सूचना भी संबंधित विभाग को भेजी गई है। इस योजना के अंतर्गत चबूतरा, मनिहाल, बनाल, करोट और री की पांच पंचायतों को लाभ मिलेगा, जिससे इन क्षेत्रों में पेयजल संकट का स्थायी समाधान हो सकेगा। इस योजना के लिए व्यास नदी से पानी उठाया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन से इन पांचों पंचायतों की जनता को भविष्य में लंबे समय के लिए पानी की कोई किल्लत नहीं रहेगी। इससे पूर्व भी राजेंद्र राणा अपने हलके के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं और कई योजनाएं उन्होंने तैयार करवा कर उन्हें क्रियान्वित भी करवाया है और अपने विधायक काल के दौरान उन्हें मंजूर भी करवाया है। आने वाले समय में भी यह विकास योजनाएं सुजानपुर हल्के में विकास का मील पत्थर साबित होने वाली हैं। चबूतरा क्षेत्र में पेयजल को लेकर लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को हल करने में राजेंद्र राणा के प्रयास निर्णायक साबित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here