हंशी भरत शर्मा चुने गए कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड के संजीव जांगड़ा और मणिपुर के मुटूम बंकिम सिंह को लगातार दूसरी बार क्रमश महासचिव और कोषाध्यक्ष चुना गया। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कराटे कोच और भारतीय कराटे की नेशनल फेडरेशन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (जोकि एशियन कराटे फेडरेशन और वर्ल्ड कराटे फेडरेशन से भारत में कराटे की एकमात्र मान्यता प्राप्त गवर्निंग बॉडी है) के मेंटोर हंशी भरत शर्मा को सर्वसम्मति से कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन का अध्यक्ष चुना गया है। यह जानकारी देते हुए पंजाब कराटे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के सर्टिफाइड जज जगमोहन विज ने बताया कि भारतीय कराटे जगत को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले भारत शर्मा को देहरादून, उत्तराखंड में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की जनरल बॉडी मीटिंग और चुनाव के दौरान निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उत्तराखंड के संजीव जांगड़ा और मणिपुर के मुटूम बंकिम सिंह को लगातार दूसरी बार क्रमश महासचिव और कोषाध्यक्ष चुना गया।

Advertisements

साउथ एशियन कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष और कराटे में ऐठथ डिग्री ब्लैक बेल्ट धारी हंशी भरत शर्मा का मार्शल आर्ट कराटे को भारतीय जनमानस तक पहुंचाने में एक उल्लेखनीय योगदान है; और साथ ही साथ उनके अथक प्रयासों से भारतीय कराटे खिलाड़ी न सिर्फ आज एशियन कराटे चैंपियनशिप और वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के साथ-साथ अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं बल्कि उनके सुयोग्य मार्गदर्शन में भारतीय कराटे खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कराटे फैडरेशन के तत्वावधान में आयोजित सीरीज ए में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ एशियाई कराटे चैंपियनशिप तथा कई अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर भारत का नाम गौरवान्वित किया है। सनद रहे कि कराटे को स्कूल गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया के साथ साथ ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में कराटे को शामिल करवाने में हंशी भारत शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान है। कराटे जगत में शिहान भारत के नाम से लोकप्रिय भारत शर्मा के इस प्रतिष्ठित पद पर निर्वाचन पर कराटे इंडिया के सभी अधिकारियों और कराटे खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन और एशियाई कराटे फेडरेशन से भारत में करने की गतिविधियों को संचालित करने की मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संस्था कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष पद पर भारत शर्मा के चुने जाने अलग-अलग राज्यों से जुड़े कराटे संस्थाओं के प्रशंसकों और खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। गुजरात के कल्पेश मकवाना और हरियाणा की जयप्रकाश सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि महाराष्ट्र के संदीप गड़े ,उत्तर प्रदेश के जसपाल सिंह ,आंध्र प्रदेश के कीर्तन कुंदरू और असम के नागेन बोंगजांग संयुक्त सचिव चुने गए। ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here