Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur 17 को गांव कक्कों में किया जाएगा हिम्मत राय का अंतिम संस्कार

17 को गांव कक्कों में किया जाएगा हिम्मत राय का अंतिम संस्कार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कुवैत में इमारत में आग लगने से मारे गए होशियारपुर के गांव कक्कों के निवासी हिम्मत राय का शव शनिवार तड़के यहां पहुंचा। कक्कों में ही हिम्मत राय के परिवार के साथ रहने वाला उनका भांजा इंद्रजीत सिंह उनका शव लाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गया था। प्रशासन की ओर से भेजी गई एंबुलेंस में वह शव लेकर शुक्रवार देर शाम दिल्ली से रवाना हुआ और शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह यहां पहुंचा।

Advertisements

इंद्रजीत ने बताया कि उसके मामा हिम्मत राय की एक बेटी तो यहीं है दूसरी विदेश में रहती है जो यहां पहुंच चुकी है और उनका एक 15 वर्षीय एक बेटा भी है। उन्होंने बताया कि हिम्मत राय का एक और भांजा ग्रीस में रहता है जो कल शाम तक यहां पहुंचेगा। इसके बाद 17 जून सोमवार सुबह 9-10 बजे के करीब गांव में ही हिम्मत राय का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल शव को सिख वेलफेयर सोसाइटी के सिंगड़ीवाला स्थित शव गृह में रखा गया है। इंद्रजीत ने कहा कि उसके मामा का शव लाने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें पूर्ण सहयोग दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here