Friday, October 23, 2026
Home Latest सुनीता केजरीवाल को हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

सुनीता केजरीवाल को हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को हाईकोर्ट द्वारा नोटिस भेजा गया है। जिसमें कोर्ट ने सोशल मीडिया से वीडियों हटाने के निर्देश दिए है। यह वीडियो उस समय का जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था तथा सुनीता केजरीवाल ने वीडियों में अपनी पक्ष रखा था। इस संबंध में अधिवक्ता वैभव सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में वैभव सिंह ने बताया कि सुनीता केजरीवाल ने कोर्ट में भाजपा पर कई आरोप लगाए थे।

Advertisements

जिसके बाद सोशल मीडिया हैंडल्स ने इस कोर्ट की कार्यवाही की वीडियों को और आडियों रिकॉर्डिग को पोस्ट किया। सुनीता केजरीवाल ने अक्षय नाम के  एक सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा अपलोड की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग को रीपोस्ट किया। हाई कोर्ट ने सुनीता केजरीवाल और पांच अन्य व्यक्तिगत उत्तरदाताओं को पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है और सोशल मीडिया कंपनियों को उस दिन रिकॉर्ड किए गए वीडियो के संबंध में किसी भी अन्य पोस्ट या रीपोस्ट को हटाने का भी निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here