
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के चांदनी चौंक में आग लगने से 120 दुकानें जलकर खाक हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस जानकारी के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 285/337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आग बुझाते समय एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया। आग के तेजी से फैलने के कारण वह कटरा की दुकानों तक फैल गई। उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय तोमर ने बताया था कि इस भीषण आग को बुझाने के लिए करीब 40 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।













