सरबत दा भला ट्रस्ट ने गांव भुन्नों में लगाया आंखों का निशुल्क चैकअप कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सरदार सुचिंद्र सिंह सहोता की याद में सरदार सुरजीत सिंह सहोता एवं अमरीक सिंह सहोता ने सरबत दा भला ट्रस्ट के सहयोग से अपने गांव भुन्नों नजदीक माहिलपुर में नई रोशनी प्रदान करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों के लिए एक बहुत बड़े कैंप का आयोजन किया। यह कैंप गांव में स्थित गुरुद्वारा साहिब बाबा अमृतिया जी जोड़ बड़ा साहब में लगाया गया। दोआबा जोन के प्रधान अमरजोत सिंह ने बताया के कैंप डॉक्टर एसपी सिंह ओबरॉय मुख्य सरबत दा भला ट्रस्ट के दिशा निर्देशन एवं सहयोग से लगाया गया।

Advertisements

जिसे होशियारपुर इकाई की टीम ने सरदार आज्ञा पाल सिंह साहनी के नेतृत्व में अपना पूरा योगदान दिया कैंप में विशेष रूप से उपस्थित हुए इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम सिंह रंधावा तथा सचिव अवतार सिंह ने बताया कि आज के कैंप में 636 जरूरतमंद लोगों की आंखों का चेकअप योग्य डाक्टरों की टीम द्बारा किया गया। इनमें से 96 लोगों को ऑपरेशन के लिए फिट घोषित किया गया। जिनका जालंधर में अरोड़ा आई हस्पताल में डॉक्टर अमनदीप अरोड़ा ऑपरेशन करेंगे। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य जगमीत सिंह सेठी ने बताया कि आज के कैंप में 357 लोगों को निशुल्क एनकें दी गईं तथा 540 लोगों को दवाई भी दी गई। राकेश भार्गव जी ने बताया कि 12 मार्च को आंखों का ऐसा ही निशुल्क कैंप होशियारपुर के गांव जनौड़ी के सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के दरबार में भी लगाया जा रहा है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मरीजों को ऐसे कैंपों का लाभ लेने की प्रार्थना की। इस मौके सहोता परिवार के सदस्यों के साथ साथ मनजीत सिंह जंडा तथा मास्टर गुरप्रीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here