डा. घई ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा स्पोर्टस सैल कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटियां, सूची जारी

जालंधर/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर लोक सभा उपचुनाव में भाजपा स्र्पोस सैल पंजाब जालंधर लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा स्पोर्टस सैल के महामंत्री यजित हुरिया ने बताया कि पंजाब भाजपा स्पोर्टस सैल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने जालंधर में लोकसभा उपचुनाव के लिए आम नागरिकों के साथ-साथ खिलाडिय़ों व युवाओं तक पहुंच करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं की जालंधर लोकसभा की प्रत्येक विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए नियुक्तियां की हैं।

Advertisements

हुरिया ने बताया कि डा. घई ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा के हर वोटर तक पहुंचने व हलके के प्रत्येक वोटर को भाजपा के पक्ष में वोट कर मोदी जी के साथ-साथ देश को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डा. रमन घई ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह भारत विश्व मानचित्र पर एक महाशक्ति के रुप में ऊभरा है उससे देश का हर वोटर मोदी जी के पक्ष में अपना वोट डालने का मन बना चुका है। डा. घई ने पंजाब के वोटरों से आह्वान किया कि वह पंजाब के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करें।

यजित हुरिया ने बताया कि सभी 9 विधानसभा हलकों के साथ-साथ पूरी लोकसभा में भाजपा स्पोर्टस सैल की ओर से चुनाव प्रचार के लिए जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेजदारी दी गई, वो क्रमवार इस प्रकार हैं:-
जालंधर नार्थ – अंकुर शर्मा, सैरव कपूर
जालंधर सेंट्रल – नितिन अबरोल, तेजिंदर सिंह वालिया
जालंधर ईस्ट – सौरव मट्टू
जालंधर वैस्ट – करण
नकोदर – चेतन, गुरदीप सिंह
शाहकोट – अश्विनी, मनप्रीत
फिल्लौर – संजीव सचदेवा, राहुल शर्मा
आदमपुर – कुलदीप राज
करतारपुर – सागर कुमार
उन्होंने बताया कि इसके अलावा पूरी लोकसभा में चुनाव प्रचार की निगरानी के लिए जिनको नियुक्त किया गया है, उनके नाम भी इस प्रकार हैं:- दया शंकर, जतिन, अंकुर शर्मा व विपन शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here