राजनीति के स्तम्भ एवं व्योवृद्ध राजनेता प्रकाश सिंह बादल का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षतिः सुन्दर शाम अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश व पंजाब के व्योवृद्ध राजनेता एवं अकाली दल के स्तम्भ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनके निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक सफल एवं अनुभवी राजनेता खो दिया। उन्होंने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल न सिर्फ एक राजनेता था बल्कि एक कुशल व्यक्तित्व एवं मिलनसार स्वभाव के बहुत ही सरल शख्सियत को खोया है।

Advertisements

श्री अरोड़ा ने कहा कि श्री बादल ने अपने जीवन काल में पंजाब एवं देश की एकता एवं अखण्डता के साथ-साथ हिन्दु-सिख एकता की मजबूती के लिए जा कार्य कि उन्हें भुलाया नहीं जा सकता तथा जिस प्रकार नाखुनों से मांस को अलग नहीं किया जा सकता उसी प्रकार हिन्दू एवं सिखों को अलग करने वाली ताकतों के वह सदैव ही खिलाफ रहे और उन्हीं की सोच है कि आज पंजाब में हिन्दू सिख एकता को तोड़ने वालों को मुंह की खानी पड़ रही है। श्री अरोड़ा ने प्रकाश सिंह बादल को शत शत नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि भेंट करते हुए परम पिता परात्मा से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनका दुख सहने की समस्त पंजाबियों को शक्ति प्रदान करें। श्री अरोड़ा ने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल जैसा नेता न तो देश में हुआ है और न ही होगा तथा उनकी कमी सदैव खलती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here