विधायक चैतन्य शर्मा गगरेट विधानसभा के लिए लाये 35 करोड़ की सौगात

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक चैतन्य शर्मा गगरेट को ग्रेट गगरेट बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जब से चैतन्य शर्मा ने विधायक पद की शपथ ली है तब से विधायक चैतन्य शर्मा द्वारा गगरेट की समस्याओं के निवारण के लिए किये जा रहे निरंतर प्रयास अब रंग ला रहे है। विधायक चैतन्य शर्मा गगरेट को ग्रेट गगरेट बनाने के लिए राज्य सरकार, केन्द्र सरकार व विभिन्न अंतरराष्ट्रीय वित्त एजंसियों में एशिया विकास बैंक ओर जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग ऐजेंसी से विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लोगों द्वारा पेयजल की समस्याओं के बारे में सबसे ज्यादा लोगों ने अवगत कराया था।

Advertisements

गगरेट विधानसभा में पेयजल की समस्या के निवारण के लिए विधायक चैतन्य शर्मा ने पेयजल की 12 योजनाओं के लिए लगभग 35 करोड रुपए की मंजूरी दिलाई है। इन दिनों विधायक चैतन्य शर्मा कर्नाटक के टुमखुर में विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का दायित्व निभा रहे हैं। विधायक चैतन्य शर्मा ने बेंगलुरू कर्नाटक से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा एशिया विकास बैंक के अधिकारियों एवम इंजीनियरिंग द्वारा 12 पेयजल योजनाओं को स्वीकृत करवाया है। इन योजनाओं को गगरेट विधानसभा के संघनई, चलेट, मवा कोहला, पिरथीपुर, अभयपुर, भद्रकाली इत्यादि गांवों में जून माह से शुरू किया जाएगा।

इन योजनाओं के लिए टेंडर की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। ओर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (ष्ठ. क्क. क्र) पर विस्तृत चर्चा करते हुए इन्हें स्वीकृति करवा लिया है। इन योजनाओं हेतु विधायक चैतन्य शर्मा शीघ्र ही संबंधित ग्राम पंचायतों में नई परिपाटी के अंतर्गत भूमि पूजन करवायेंगे। आगामी 12 माह में इन योजनाओं को पूर्ण कर लोगों को पेयजल से संबंधित पेश आ रही समस्याओं से निजात दिलाई जायेगी। इन्ही योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्राम पंचायत बार जल्द आपके साथ सांझा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here