कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी करमजीत के हक में होशियारपुर इंटक ने किया प्रचार

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर उप चुनाव की कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी करमजीत की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के वरिष्ठ सचिव व सरपरस्त सुभाष शर्मा और पंजाब इंटक के प्रधान सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर के कांग्रेस भवन में इंटक से संबंधित अलग-अलग संगठनों की एक बहुत भारी बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में होशियारपुर इंटक की ओर से बहुत बड़ी संख्या से इंटक वर्कर अश्विनी शर्मा जिला प्रधान की अगुवाई में शामिल हुए।

Advertisements

मीटिंग को संबोधन करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि इंटक कांग्रेस की रीड की हड्डी है जिसने हमेशा तन, मन और धन से और अनुशासन में रहकर कांग्रेस की सेवा की और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया है। शर्मा जी ने कहा कि कांग्रेसी एक सेकुलर पार्टी है और कांग्रेस की उम्मीदवार किरणजीत चौधरी की जीत के लिए इंटक के सभी कार्यकर्ताओं ने कमर कसी हुई है और दिन रात मेहनत करके कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह बडिंग को विश्वास दिलाया कि उनके निर्देश पर इंटक का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों तक पहुंच कर कांग्रेस के चुनाव मैनीफेस्टो से अवगत करवाकर यह सीट कांग्रेस की झोली में डालने में पूरा सहयोग करेगा ।

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि इंटक के जोश को देखते हुए मुझे पूरी उम्मीद है कि जालंधर उपचुनाव में सफलता कांग्रेस को ही मिलेगी। प्रधान जी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर इंटक को हर प्रकार का बनता मान सम्मान दिया जाएगा। बैठक में सेवा सिंह सैणी, जालंधर प्रधान राजिंदर बेरी, सतपाल सैनी, हरिकिशन, मनमोहन डोगरा, हनी शर्मा, पार्थ शर्मा ,विनोद शर्मा, संजीव शर्मा, सुखदेव, विश्वनाथ, सुखविंदर सिंह, तमनदीप, नवदीप, कन्हैया सिंह, राजेश कुमार, सहित बहुत बड़ी संख्या में इंटक कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here