
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद मदनलाल ढींगरा स्मारक समिति की ओर से आज शहीद सुखदेव के जन्मदिवस पर गोलबाग में शहीदों को नमन कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के 100 के लगभग विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व श्री दुर्ग्याणा कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला तथा अजंता स्कूल की प्रिंसिपल प्रोमिला सेठ शामिल हुईं और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस अवसर पर प्रो. चावला ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों को देश के शहीदों से परिचित करवाना आज के अध्यापकों और माता पिता की ड्यूटी है। सभी मंदिरों और धर्म स्थानों में भी शहीदों के जन्मदिन अवश्य मनाए जाएं, जिससे भारत की जनता अपने शहीदों के चरण चिन्हों पर चलने के लिए तैयार हो जाए।

जो देश शहीदों को भुला देगा वह आजादी की कीमत भी भूल जाएगा। चित्रकला आयोजन में अजीत विद्यालय, माधव विद्या निकेतन, गुरुनानक कन्या, डीएवी गल्र्स लोहगढ़, डीएवी हाथी गेट लड़के, मिलेनियम स्कूल, सरकारी स्कूल गोलबाग, सरकारी स्कूल कटड़ा सफेद, अजंता स्कूल, डीएवी इंटरनेशनल, प्रभाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खालसा सीनियर सेकेंडरी ब्वायज, सेंट सारंगधर आदि स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पंचरंग आर्टिस्ट ग्रुप आफ अमृतसर के कलाकार माला चावला, कुलवंत सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, गुलशन सिदाना, ज्योति खन्ना, राज कौर, सरोज शर्मा, नीलम शर्मा, पवन कुंदरा, डा. राकेश शर्मा, राजेश बंटू, किशोर चड्ढा तथा सभी स्कूलों के अध्यापक उपस्थित थे।












