Monday, October 12, 2026
Home Jammu & Kashmir लाल बाजार के तीन मंजिला मकान में लगी आग, जानी नुकसान से...

लाल बाजार के तीन मंजिला मकान में लगी आग, जानी नुकसान से बचाव

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीनगर शहर के लाल बाजार स्थित उमर कॉलोनी में एक तीन मंजिला आवासीय मकान में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Advertisements

दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here