Monday, October 19, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी में चोरी की गई सात मोटरसाइकिलें बरामद, नाबालिग युवक सहित दो...

राजौरी में चोरी की गई सात मोटरसाइकिलें बरामद, नाबालिग युवक सहित दो गिरफ्तार

जम्मू/राजौरी ( द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- अनिल भारद्वाज। जम्मू संभाग के अंतर्गत राजौरी जिले के राजौरी पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने चोरी के मामले को सुलझाया है। चोरी के मामले में शामिल एक नाबालिग युवक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें एक गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

Advertisements

पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सैयद इबरार हुसैन पुत्र साबर हुसैन ने पुलिस के समक्ष एक लिखित शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पंजीकृत मोटरसाइकिल न. जेके11ई-6764 खेओरा मस्जिद के पास से चोरी कर ली है।

तदनुसार, पुलिस स्टेशन राजौरी में मामला दर्ज किया गया और थाना प्रभारी ऐजाज वानी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम द्वारा जांच शुरू की गई। जांच पड़ताल के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया जो किशोर था (नाम गुप्त रखा गया) जिसने पूछताछ के दौरान अपने एक सहयोगी मो. सलीम पुत्र मो. यूसुफ निवासी सरानु राजौरी के साथ अकेले अपराध करने की बात कबूल की। कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बाद तत्काल मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

उनके खुलासे पर अब तक मामले में खेओरा राजौरी से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल सहित 07 मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं।
मामले में आगे की जांच जारी है और जांच आगे बढ़ने पर और भी बरामदगी होने की संभावना है। थाना प्रभारी राजौरी ने बताया कि गैरकानूनी कार्य व चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here