Monday, October 19, 2026
Home Jammu & Kashmir जिलाधीश ने किया सब्जीमंडी का उद्घाटन, हर सुविधा मंडी में उपलब्ध करवाने...

जिलाधीश ने किया सब्जीमंडी का उद्घाटन, हर सुविधा मंडी में उपलब्ध करवाने का दिया आश्वासन

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। राजौरी के फलियाना क्षेत्र में बनाई गई नई फल और सब्जी मंडी का उद्घाटन जिला आयुक्त राजौरी मोहम्मद नजीर शेख ने किया, इस मौके पर राजौरी के सभी होलसेल सब्जी और फल व्यापारियों के आलावा दुकानदार भी उपस्थित थे।

Advertisements

राजौरी के फलियाना इलाके में बनी सब्जी मंडी जो पिछले 10 सालों से बन कर तैयार हुई थी,और इस के उद्घाटन का लोगों को इंतजार था, जिस को देखते हुए आज डीसी राजौरी मोहम्मद नजीर शेख ने इस का उद्घाटन किया। इस मौके पर एजीएमओ सिकंदर महमूद, फ्रूट एंड वेजिटेबल ट्रेड एसोसिएशन फ्रूट वेजिटेबल मंडी फलयाना राजौरी के चेयरमैन रोमेश चंद्र गुप्ता, एसोसिएशन प्रधान जोगिंदर पाल, महा सचिव नासर अहमद आदि मौजूद थे। वहीं अन्य फल व सब्जी व्यपारियों ने कहा कि हम लोंगो को भी दुकानें लाट की जाएं। ताकि हम भी इस मंडी का लाभ लेकर व्यापार कर सकें।

जहां तो जम्मू के लोगों को दुकानें लाट की गई हैं। और साथ कुछ व्यपारियों ने कहा कि सडक़ व बाजार में खुले में फल सब्जी को होल सेल विक्री पर रोक लगनी चाहिए। कुछ लोग कश्मीर से फल सब्जी ले आकर खुले में बिक्री कर रहे है उनकी पहचान कर उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। इस बारे जानकारी देते हुए जिला आयुक्त ने बताया कि जल्द ही इस मंडी में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे, मुंसिपल कमेटी की तरफ से यहां पर सफाई कर्मचारी भी प्रबंध हो जाए गा और भी जो जरुरी होगा वह भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस बारे प्रधान जोगिंदर पाल गुप्ता ने कहा कि आज से हर सुविधा इस मंडी में उपलब्ध होगी, और होलसेल का पूरा करोबर यहां पर होगा,अब कोई भी दुकानदार या व्यक्ति सडक़ों में होलसेल का काम नहीं करेगा,जो भी ऐसे करता पाया गया उस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here