Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी में गश्त दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट, 6 जवान घायल

राजौरी में गश्त दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट, 6 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के जिले राजौरी के एक अग्रिम गांव में बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ।जिसकी चपेट में आने से सेना के छह जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

Advertisements

जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सैनिक गश्त पर थे, तभी नौशेरा सेक्टर में खंबा किले के पास एक सैनिक गलती से बारूदी सुरंग के ऊपर चला गया, जिससे विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछी हुई हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here