Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir एस.एस.पी. ने 8 पुलिस कर्मियों को किया सस्पैंड

एस.एस.पी. ने 8 पुलिस कर्मियों को किया सस्पैंड

कठुआ (द स्टैलर न्यूज़)। राजबाग थाना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एस.एस.पी. ने 8 पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया है।यह मामला एक ऐसे गाँव से जुडा हुआ है। जहाँ कुछ हमलावर एक वाहन को रोक कर उसमें सवार लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर देते हैं और मौके पर मौजूद जखोल चौकी के प्रभारी सहित अन्य 7 पुलिस कर्मी उनको हमला करने से रोकने में पूरी तरह से असमर्थ दिख रहे हैं। हमले के दौरान वाहन में सवार महिलाएं और अन्य बचाव के लिए चिल्लाते रहे।लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर पाई। जिस कारण एस.एस.पी. ने तत्काल 8 पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया है।

Advertisements

कुछ गांववासियों ने हमलावरों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए इस हमले के पीछे का कारण दक्षिण भारत के केरल से इसाई प्रचारकों के जहां धर्म परिवर्तन का मामला बताया, जिसके कारण गुस्साए गांववासियों ने उन पर हमला किया है। हालांकि पुलिस के अनुसार उनके पास धर्म परिवर्तन का कोई मामला अभी तक दर्ज नहीं है। इस मामले में दर्ज एफ.आई.आर. में मुख्य आरोपी रवींद्र सिंह उर्फ ठेला है जिसके साथ अन्य भी हमले के आरोपी हैं। राजबाग पुलिस ने बताया कि  मुख्य आरोपी रवींद्र सिंह ठेला पर पहले भी कई ऐसे आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजबाग पुलिस के अनुसार इस मामले में 8 से 10 लोगों की पहचान करके उन पर मामला दर्ज किया गया है। जिनमें मुख्य आरोपी रवींद्र सिंह ठेला और जखोल के रोहित शर्मा की पहचान कर ली गई है।रोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here