Monday, October 12, 2026
Home Jammu & Kashmir उड़ता हुआ बाज ट्रेन से टकराया, लोको पायलट घायल

उड़ता हुआ बाज ट्रेन से टकराया, लोको पायलट घायल

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। दक्षिण कश्मीर में बारामुला बनिहाल ट्रेन से एक उड़ता हुआ बाज टकरा गया। जिस कारण लोको पायलट घायल हो गया। यह घटना बिजबिहारा और अनंतनाग रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। बताया जा रहा है कि उड़ते हुए बाज ने ट्रेन के अगले शीशे (विंडशील्ड) से टक्कर मारी, जिससे लोको पायलट विषाल को हल्की चोटें आईं।

Advertisements

घायल पायलट को तुरंत अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने घटना के तुरंत बाद ट्रेन को अनंतनाग स्टेशन पर रोक दिया ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और इंजन की पूरी जांच की जा सके। निरीक्षण पूरा होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here