जिला पुलिस की ओर से 18 नवंबर के लिए ट्रैफिक के वैकिल्पक प्रबंधों संबंधी रुट प्लान जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 18 नवंबर को मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान व मुख्य मंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल की होशियारपुर में आमद को लेकर होशियारपुर शहर में आने व जाने वाले हलके व भारी वाहनों के लिए जिला पुलिस की ओर से ट्रैफिक के वैकिल्पक प्रबंधों संबंधी रुट प्लान जारी किया गया है। जानकारी देते हुए एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि होशियारपुर से जालंधर जाने वाली ट्रैफिक बस स्टैंड से महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा चौक से प्रभात चौक से सिंगड़ीवाला बाईपास चौक जाएगी।

Advertisements

जालंधर से होशियारपुर आने वाली ट्रैफिक सिंगड़ीवाला बाईपास चौक से प्रभात चौक से महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा चौक से बस स्टैंड आएगी। होशियारपुर से लुधियाना जाने वाली ट्रैफिक बस स्टैंड से कमालपुर चौक से सरकारी कालेज चौक से पुरहीरां मंडी से फगवाड़ा बाईपास चौक जाएगी। लुधियाना से होशियारपुर आने वाली ट्रैफिक फगवाड़ा बाईपास चौक से पुरहीरां मंडी से सरकारी कालेज चौक से कमालपुर चौक से बस स्टैंड आएगी।

होशियारपुर से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रैफिक बस स्टैंड से बलवीर कालोनी चौक से भंगी चोअ पुल चौक से धोबी घाट चौक से बजवाड़ा अड्डा से टी-प्वाइंट राधा स्वामी सत्संग घर बजवाड़ा से स्वर्ण फार्म(चंडीगढ़ बाईपास) जाएगी। चंडीगढ़ से होशियारपुर आने वाली ट्रैफिक स्वर्ण फार्म (चंडीगढ़ बाईपास) से टी-प्वाइंट राधा स्वामी सत्संग घर बजवाड़ा से बजवाड़ा अड्डा से धोबी घाट से भंगी पुल चौक से बलवीर कालोनी चौक से बस स्टैंड आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here