
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल शेरगढ़ में मिशन शत-प्रतिशत के तहत प्रिंसिपल राजन अरोड़ा के नेतृत्व में लेक्चरर की मेहनत रंग लाई तथा स्कूल का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रिंसिपल राजन अरोड़ा ने बताया कि स्कूल के 63 बच्चे उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 51 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक तथा 11 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों के माता-पिता तथा स्कूल के अध्यापकों को बधाई दी।

उन्होंने स्कूल में पहले स्थान पर आने वाले अमनप्रीत का मुंह मीठा करवा कर उसे बधाई दी। इस अवसर पर लेक्चरर मनोज दत्ता, लेक्चरर कृष्ण गोपाल केजी, लेक्चरर अनिता कुमारी, लेक्चरर बलविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, बलविंदर कौर, सुमन बाला, पुनीत कौर सुदर्शन आदि ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।












