सुखदेव सिंह भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के ब्लाक प्रधान नियुक्त

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़), शर्मा। भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह गिल साथियों सहित मुकेरियां के गांव कुलियां लुभाणा में पहुंचे तथा मीटिंग के उपरांत सुखदेव सिंह को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया।  

Advertisements

पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह गिल, अमरीक सिंह सीकरी सचिव, इंद्रपाल सिंह बैंस यूथ पंजाब प्रधान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन चंढूनी हमेशा हक और सच्चाई के लिए सबके साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि इन गूंगी बोली  सरकारों से अपने हक लड़कर ही मिलते हैं। इस मौके नवनियुक्त ब्लाक प्रधान प्रधान सुखदेव सिंह ने जत्थेबंदी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी मेहनत लगन व ईमानदारी से निभाउंगा।

मौके भारतीय किसान यूनियन के लुधियाना के प्रधान हरदीप सिंह, जरनैल सिंह मंत्री, शाम सिंह, बख्शीश सिंह, सुखदेव सिंह मंगली, केवल सिंह, कुलविंदर सिंह, सौदागर सिंह, अवतार सिंह, बक्शीश सिंह, सुरिंदर सिंह, ओंकार सिंह, सेवा सिंह के अतिरिक्त अन्य  उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here