Friday, October 30, 2026
Home National सीमेंट से भरे ट्रक की ऑटो से हुई टक्कर, 8 की मौत,...

सीमेंट से भरे ट्रक की ऑटो से हुई टक्कर, 8 की मौत, 5 घायल

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां कि रामगढ़ बिहारौरा गांव में एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है तथा अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये। ऑटो को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मुताबिक यह हादसा लखीसराय सिकंदरा मुख्य मार्ग पर हुआ। लखीसराय की ओर से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक से ऑटो की सीधी टक्कर हो गयी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गये और उस पर सवार सभी यात्री घायल हो गये। ट्रक की टक्कर से ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौत हो गई। पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here